{"_id":"62b47b354a43dd53141ad86c","slug":"saharanpur-police-has-arrested-a-woman-in-honey-trap-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हनी-ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, व्यापारी के बेटे को फंसाकर मांग रही थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हनी-ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, व्यापारी के बेटे को फंसाकर मांग रही थी रकम
Thu, 23 Jun 2022 08:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jun 2022 08:10 PM IST
सार
व्यापारी के बेटे को हनी-ट्रैप में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने दबोच लिया है। महिला फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिर से रुपये मांग रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सहारनपुर में ब्लैकमेल करने के मामले में फरार चल रही महिला को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने एक व्यापारी के पुत्र को फंसाकर उससे अवैध वसूली की थी। इस मामले में दो आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी मुस्कान निवासी सम्राट विक्रम कॉलोनी कोतवाली मंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुस्कान के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रही थी। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि मुस्कान ने एक व्यापारी के पुत्र को प्रेम जाल में फंसाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपये वसूले थे। इसके बाद और रुपयों की मांग की जा रही थी। ऐसा न करने पर व्यापारी के पुत्र के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
वहीं व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मुख्य आरोपी मुस्कान को बुधवार की देर शाम पकड़ा गया है।