Saharanpur News: फर्जीवाड़ा कर छात्रवृत्ति हड़पने वाला शातिर दबोचा, पंजाब के कॉलेज में करता था नौकरी
Saharanpur News : फर्जीवाड़ा कर छात्रवृत्ति हड़पने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। बताया गया कि आरोपी पंजाब के कॉलेज में नौकरी करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में फर्जी कागजात तैयार कर छात्रवृत्ति प्राप्त करने के मामले में एक ओर आरोपी को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने रूपेंद्र राय निवासी गांव सैफलपुर जिला फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के मोहाली में एक कॉलेज में नौकरी करता था और छात्रवृत्ति के लिए कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हुआ था।
बताया गया कि आरोपी सहारनपुर के चिलकाना रोड निवासी मोनिस के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करता था। आरोपी फर्जी छात्रवृत्ति के फॉर्म को कॉलेज के नाम से भरकर छात्रवृत्ति प्राप्त कर लेते थे। इनके कई साथी हैं, जो फरार है। इनमें कई युवा भी शामिल हैं, जो अपने दस्तावेज रूपेंद्र और मोनिस को देते थे। आरोपी छात्रवृत्ति मिलने के बाद आपस में पैसा बांट लेते थे। पुलिस फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रहमान निवासी गांव घोघरे की के खिलाफ चार माह पूर्व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। एक सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग
गैंगस्टर आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहे एक गैंगस्टर आरोपी को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नदीम निवासी गांव मोहितपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं और उस पर गैंगस्टर भी लगी है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। नदीम के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।