{"_id":"6389a58dd812ad33476f9ac6","slug":"saharanpur-one-more-case-filed-against-five-people-including-former-mlc-haji-iqbal-and-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाजी इकबाल के काले राज, बेटों समेत पांच पर फिर दर्ज हुआ मुदकमा, पीड़ित ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाजी इकबाल के काले राज, बेटों समेत पांच पर फिर दर्ज हुआ मुदकमा, पीड़ित ने बयां किया दर्द
Fri, 02 Dec 2022 05:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:11 PM IST
सार
Saharanpur News : पूर्व MLC हाजी इकबाल के काले राज धीरे-धीरे खुल रहे हैं। अब बेटों समेत पांच पर फिर मुदकमा दर्ज हुआ है। पीड़ित सुहेल ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन
हाजी इकबाल और बेटा जावेद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली में खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल, उनके भाई महमूद अली, पुत्र जावेद, वाजिद व अफजाल के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
बताया गया कि यह रिपोर्ट सुहेल पुत्र फजलू निवासी मंडी समिति रोड मदनपुरी कॉलोनी, थाना देहात कोतवाली सहारनपुर ने दर्ज कराई है।
पीड़ित का आरोप है कि हाजी इकबाल, उनके भाई और बेटों ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उसके पिता की जमीन का जबरन बैनामा करा लिया था। कुछ जमीन बची थी, जिस पर आरोपियों ने अवैध कब्जा कर लिया। वह अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराना चाहता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा समेत पांच लोगों पर महिला अधिवक्ता से थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन
वहीं इसी मामले में आरोपियों ने मिर्जापुर निवासी वासिल पुत्र इकबाल ने उस पर जानलेवा हमला किया है। उधर, एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि बेहट पुलिस ने पीड़ित सुहेल की ओर से इस संबंध में हाजी इकबाल, उनके भाई महमूद अली और तीन बेटों के खिलाफ षड्यंत्र रचने और आरोपी वासिल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: दिल्ली, चंडीगढ़ वालों को भा रहे सहारनपुर के ड्रैगन फ्रूट, किसान हो रहे मालामाल