फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: water level is increasing continuously in Yamuna River

UP: यमुना नदी उफान पर, बाढ़ का खतरा मंडराया, प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को जारी किया अलर्ट

Thu, 11 Aug 2022 08:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Aug 2022 08:00 PM IST
सार

यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। वहीं जलस्तर बढ़ने से खतरा मंडराया हुआ है और प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: water level is increasing continuously in Yamuna River
यमुना का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की पहाड़ियों में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। गुरुवार को दोपहर तीन बजे हथनीकुंड बैराज से दो लाख 21 हजार 786 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस बरसात में अब तक का यह सर्वाधिक जलस्तर है। सिंचाई विभाग ने फ्लड घोषित कर पूर्वी एवं पश्चिमी नहरों को बंद कर दिया है। प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है। 

विज्ञापन


बुधवार की रात हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में भारी बारिश हुई। इससे गुरुवार की सुबह यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। सुबह छह बजे हथनीकुंड बैराज से 76 हजार 795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सात बजे एक लाख 34 हजार 912 क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किए जाने के बाद सिंचाई विभाग ने फ्लड घोषित कर दिया और पूर्वी एवं पश्चिमी नेहरू को बैराज से बंद कर दिया गया। तीन बजे 
विज्ञापन


बैराज पर पानी बढ़ने पर दो लाख 21 हजार 786 क्यूसेक पानी छोड़ना गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर किया गया है। चौकियों पर तैनात किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने-अपने क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए गए है। बैराज से मिली जानकारी के अनुसार अभी यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। इस स्थिति में नीचे के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। सहारनपुर के सरसावा नकुड़ व गंगोह के कुछ क्षेत्र प्रभावित होंगे, जबकि शामली, बागपत और दिल्ली में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा सवाल: मेघना को बधाई देने नहीं पहुंचे अधिकारी-नेता, पदक जीतकर लौटी हैं घर, अमर उजाला से हुई खास बातचीत

सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। जिस कर्मचारी की जहां पर ड्यूटी है, उसे वहीं पर रहने के लिए कहा गया है, हालांकि अभी तक खतरे वाली कोई बात नहीं है फिर भी प्रशासन पूरे अलर्ट पर है। - प्रकाश सिंह, तहसीलदार बेहट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed