फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: two youth has died and one injured in road accident

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: ईदी देकर लौट रहे दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 06 May 2022 02:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 May 2022 02:20 PM IST
सार

ईदी देकर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Saharanpur News: two youth has died and one injured in road accident
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बड़गांव के जडौदा पांडा नानौता मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नानौता पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों को घर ले गए।

विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मुश्कीपुर निवासी नाजिम (18) पुत्र रोजुद्दीन अपने फुफेरे भाई नदीम (12) पुत्र इरफान निवासी सिम्भालका हरियाणा के साथ बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। जड़ौदा पांडा-नानौता मार्ग पर गांव हसनपुर लोटनी पुलिया के पास उनकी टक्कर सामने से आ रहे बाइक सवार गुलाम हैदर उर्फ बब्बन (25) पुत्र इर्तजा हुसैन निवासी कस्बा नानौता से हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गुलाम हैदर और नाजिम को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: महिला वकील को घसीट कर डंडे से पीटा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें, आप भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने अनुरोध किया, जिस पर शवों को उन्हें बिना पोस्टमार्टम कराए ही सौंप दिया गया। बताया जाता है कि गुलाम हैदर अपनी बहन के यहां बघरा से ईदी देकर लौट रहा था। नाजिम भी बुआ के यहां ईदी देने गया था। वापसी में बुआ के बेटे नदीम को साथ लेकर गांव लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गए। 

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
थानाध्य्क्ष सोवीर नागर का कहना है कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। यदि हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed