फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur news

Saharanpur News: अधिक हादसे वाले तीन मार्गों पर लगाए जाएं गति कैमरे

Wed, 30 Apr 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
saharanpur news
सहारनपुर। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने एसपी यातायात, एआरटीओ और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वह अधिक हादसे वाले तीन मार्गों को चिह्नित करते हुए गति कैमरे लगाए जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट व विकास भवन समेत सभी कार्यालयों में बिना हेलमेट के आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने विद्यालयों के पास सुरक्षा संबंधी आवश्यक साइनेज एवं स्पीड टेबल संकेतक लगाने के दृष्टिगत नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा गया कि उनके क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित स्कूलों को चिह्नित कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए सभी स्कूलों में छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियां कराएं। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए ओवर स्पीडिंग के कारण हुई घटना में दोषी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबन या निरस्त करें। इस मौके पर डीएफओ शुभम सिंह, श्वेता सेन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, एआरटीओ एमपी सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed