मास्टरमाइंड केपी सिंह की मौत का राज: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, चल रही थीं तरह-तरह की चर्चाएं
Saharanpur News : मास्टरमाइंड कुंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी रजिस्ट्री कराकर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मास्टरमाइंड कुंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। केपी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, क्योंकि इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों की पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी, जिनका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था।
ऐसे में केपी की मौत के बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि मौत का कारण कुछ ओर तो नहीं है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है।
यह था मामला
सहारनपुर में नकुड़ के मोहल्ला सुजादपुरा निवासी केपी सिंह (39) पर फर्जीवाड़ा करते हुए करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप था। केपी सिंह के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इसके अलावा देहरादून में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे। उत्तराखंड पुलिस केपी सिंह की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बाद केपी सिंह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। केपी सिंह दो माह से जिला कारागार में बंद था।
वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह अचानक केपी सिंह के सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उपचार के दौरान केपी की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
केपी सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। उसका शव बृहस्पतिवार को ही परिजनों के हवाले कर दिया गया था। - सनुज यादव, थाना प्रभारी जनकपुरी
यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना