फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: post mortem report revealed that mastermind Kunwar Pal had died by heart attack

मास्टरमाइंड केपी सिंह की मौत का राज: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, चल रही थीं तरह-तरह की चर्चाएं

Fri, 20 Oct 2023 12:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

Saharanpur News : मास्टरमाइंड कुंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Saharanpur News: post mortem report revealed that mastermind Kunwar Pal had died by heart attack
सहारनपुर: फर्जी रजिस्ट्री मामले का आरोपी केपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी रजिस्ट्री कराकर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मास्टरमाइंड कुंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। केपी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, क्योंकि इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों की पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी, जिनका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था।

विज्ञापन


ऐसे में केपी की मौत के बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि मौत का कारण कुछ ओर तो नहीं है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है।

विज्ञापन

यह था मामला
सहारनपुर में नकुड़ के मोहल्ला सुजादपुरा निवासी केपी सिंह (39) पर फर्जीवाड़ा करते हुए करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप था। केपी सिंह के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

इसके अलावा देहरादून में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे। उत्तराखंड पुलिस केपी सिंह की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बाद केपी सिंह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। केपी सिंह दो माह से जिला कारागार में बंद था।

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह अचानक केपी सिंह के सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उपचार के दौरान केपी की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

केपी सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। उसका शव बृहस्पतिवार को ही परिजनों के हवाले कर दिया गया था।  - सनुज यादव, थाना प्रभारी जनकपुरी 

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed