सहारनपुर में बड़ा खुलासा : चावल चोरी के मामले में तीन शातिर चोर दबोचे, 73 कट्टे हुए बरामद
Saharanpur News: सहारनपुर में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने चावल चोरी के मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चावल के 73 कट्टे भी बरामद किए गए हैं।
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोतवाली मंडी पुलिस ने एक व्यापारी के गोदाम से चावल कट्टे चोरी करने के आरोपी तीन चोरों को गिरफ्तार कर चावल के 73 कट्टे बरामद किए हैं। उधर, व्यापारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन देकर पूर्व में हुई चोरी की एक घटना का खुलासा कराने की मांग की है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दो दिन पहले मंडी समिति परिसर स्थित व्यापारी रविंद्र कुमार गोदाम से यह कट्टे चोरी किए गए थे। पुलिस ने आसिफ उर्फ काला, विशाल उर्फ शशी, अनिकेत निवासी गांव मुल्लानगराजपुर को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर चोरी किए चावल के कट्टे और एक वाहन बरामद हुआ है।
इससे पूर्व भी मंडी समिति में व्यापारी गुलशन अरोड़ा के प्रतिष्ठान से करीब ढाई लाख रुपये का चावल चोरी कर लिया गया था। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने मंडी सचिव सुमन भारती को ज्ञापन सौंपकर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोष जताया और गुलशन अरोड़ा के यहां हुई चोरी का खुलासा करने की मांग की। साथ ही मंडी समिति परिसर में तैनात चौकीदारों पर भी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने मंडी समिति परिसर से अतिक्रमण हटवाने की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान
ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, संजय कर्णवाल, यशपाल मैनी, अशोक छाबडा, सुधीर मिगलानी, नीरज जैन, अनिल गुप्ता, इकबाल सिंह चावला, हाजी नौशाद, आदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पुलिस ने चोरी किए सामान के साथ पकड़ा चोर
थाना जनकपुरी पुलिस ने फिरोज सिद्दीकी निवासी सड़क दूधली को गिरफ्तार कर चोरी के एक घटना का खुलासा किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक बिजली की मोटर, तीन बैटरी और टेंपो बरामद किया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने फिरोज अपने साथी अमजद फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।