फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Police have arrested five accused including 70 sacks of sugar stolen

सहारनपुर : चोरी की 70 बोरी चीनी समेत पांच आरोपी दबोचे, एक बाइक, तमंचा और कारतूस हुआ बरामद

Tue, 08 Feb 2022 06:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

सहारनपुर पुलिस ने चोरी की 70 बोरी चीनी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बोलेरो पिकअप वाहन, एक बाइक और तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Police have arrested five accused including 70 sacks of sugar stolen
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नागल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की गई 70 बोरी चीनी के साथ पांच लोगों को दबोचा है। इनके कब्जे से एक बोलेरो पिकअप वाहन, एक बाइक और तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित धाराओं में कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सिडकी चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह खेड़ा मुगल रोड पर नंदनपुर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्हें एक बोलेरो पिकअप गाड़ी झबरेड़ा की ओर से आती दिखाई दी, जिसे रोकने का इशारा किया। उसमें बैठे युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम तनवीर उर्फ मोनू पुत्र इकराम, अरशद पुत्र मजार हसन निवासी गण झबीरण थाना सरसावा, इमरान पुत्र इलियास ग्राम नसीरपुरा थाना सरसावा, सावेज पुत्र खालिद ग्राम शहापुरा थाना चिलकाना और चालक आसिफ पुत्र रियासत मोहल्ला मोहम्मद गोरी कस्बा व थाना गंगोह बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में अरशद ने बताया कि गाड़ी में 70 बोरे चीनी के हैं, जो उन्होंने लक्ष्मी धनश्री एग्रो प्राइवेट लिमिटेड इकबालपुर शुगर मिल से गार्ड की मिलीभगत से चोरी किए हैं। इससे पूर्व भी वह करीब 500 बोरे चीनी के चोरी कर चुके हैं, जिन्हें वह गंगोह, फतेहपुर एवं मुजफ्फरनगर के खुले बाजार में सस्ते रेट पर बेच चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चीनी, पिकअप गाड़ी, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed