{"_id":"600801f3853d0f3cf432f916","slug":"saharanpur-news-pm-modi-has-called-bala-devi-of-saharanpur-to-nic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने सहारनपुर की बाला देवी से किया सीधा संवाद, घर आने का किया वादा, महिला बोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने सहारनपुर की बाला देवी से किया सीधा संवाद, घर आने का किया वादा, महिला बोली...
Wed, 20 Jan 2021 04:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Jan 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने सहारनपुर की बाला देवी से बात की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान पीएम मोदी ने सहारनपुर जनपद के बलियाखेड़ी ब्लाक क्षेत्र के गांव चुनहेटी की रहने वाली लाभार्थी महिला बाला देवी से बातचीत की। इस दौरान कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी, देवबंद विधायक बृजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह भी मौजूद।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: सीबीआई ने निलंबित डीएसपी राजीव ऋषि के घर पर मारा छापा, कार्रवाई जारी
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बाला देवी से पूछा कि किसी योजना के लिए आपसे किसी अधिकारी ने रिश्नत तो नहीं ली है। साथ ही उन्होंने पूछा कि आपके खाते में सीधे रुपये आए है ना। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आपके गांव में बिजली की सुविधा है या नहीं। खास बात यह है कि इस दौरान पीएम मोदी ने बाला देवी से पूछा कि अगर मैं आपके घर आऊंगा तो आप मुझे खाना खिलाएंगी। जिस पर बाला देवी ने कहा जरूर खाना खिलाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद अमर उजाला के संवाददाता ने बाला देवी से पूछा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके घर आएंगे तो आप क्या खिलाएंगी। इस पर बाला देवी ने कहा कि वह पीएम मोदी को रसगुल्ले और मिठाई खिलाएंगी। बातचीत के दौरान बाला देवी काफी खुश नजर आईं। उनका कहना था कि वह पीएम मोदी से बात करके काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तोड़ डाला बस स्टैंड पर बना टॉयलेट, ये है बड़ी वजह
बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6.10 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में ऑनलाइन 2691 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/