{"_id":"6279354bd72a70463569fd32","slug":"saharanpur-news-many-trains-will-be-closed-for-five-days-passengers-will-have-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों तक बंद रहेंगी ये ट्रेनें: यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों तक बंद रहेंगी ये ट्रेनें: यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी, पढ़िए पूरा अपडेट
Mon, 09 May 2022 09:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 09 May 2022 09:07 PM IST
सार
पांच दिनों तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गोविंदगढ़ स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम होने के कारण रेलवे ने अमृतसर और जम्मूतवी आने जाने वाली कई ट्रेनों को 21 मई से 25 मई के बीच रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
इनके अलावा इस अवधि में कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर और सियालदाह एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेन रद्द रहेगी और 18 ट्रेनों को पंजाब में विभिन्न अन्य मार्गों से भेजा जाएगा। पांच दिनों तक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
विज्ञापन
ये ट्रेन रहेगी रद्द
- 21 मई को 14682/14681 जालंधर सिटी- नई दिल्ली - जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 21 मई को 22551 दरभंगा - जालंधर सिटी एक्सप्रेस
- 22 मई को 22551 जालंधर सिटी - दरभंगा एक्सप्रेस
- 21 मई को 15211 दरभंगा - अमृतसर एक्सप्रेस
- 23 मई को 15212 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस
- 23 मई को 04141 प्रयागराज - उधमपुर एक्सप्रेस
- 24 मई को 04142 उधमपुर - प्रयागराज एक्सप्रेस
- 23 मई को 22445 कानपुर अमृतसर एक्सप्रेस
- 24 मई को 22446 अमृतसर - कानपुर एक्सप्रेस
- 22 मई को 14606 जम्मूतवी - हरिद्वार एक्सप्रेस
- 23 मई को 14605 हरिद्वार - जम्मूतवी एक्सप्रेस
- 23 और 25 मई को 12053/12054 हरिद्वार अमृतसरहरिद्वार जनशताब्दी
- 23 मई को 22317 सियालदाह जम्मूतवी एक्सप्रेस
- 25 मई को 22318 जम्मूतवी - सियालदाह एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान