फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Divisional Commissioner Lokesh M made a surprise inspection of the city and gave instructions for the admission of the child

सहारनपुर: बच्चों को कूड़े में खेलता देख कमिश्नर ने रुकवाई गाड़ी, जाना हालचाल, फिर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Wed, 25 Aug 2021 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Aug 2021 08:24 PM IST
सार

मंडलायुक्त ने सबसे पहले स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे स्मार्ट रोड के कार्य और अमृत योजना के तहत डाली जा रही पेयजल लाइन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Saharanpur News: Divisional Commissioner Lokesh M made a surprise inspection of the city and gave instructions for the admission of the child
कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मंडलायुक्त लोकेश एम ने बुधवार को शहर का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत जानी। कुछ बच्चों को कचरे में खेलता देख अपनी कार रुकवा ली। नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सबसे पहले स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे स्मार्ट रोड के कार्य और अमृत योजना के तहत डाली जा रही पेयजल लाइन का निरीक्षण किया। कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कारगिल गेट से नदीम कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर पड़े पाइपों को हटवाकर तत्काल अस्थायी मार्ग तैयार कराने के निर्देश दिए, जिससे कि आवागमन में परेशानी ना रहे। खलासी लाइन स्थित रेलवे फाटक के पास कुष्ठ रोगियों के आश्रम के पास पुलिया पर पड़े कूड़े के ढेर में बच्चों को खेलता देख कड़ी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


उन्होंने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल कूड़े को हटवाया जाए और शहर में कहीं पर भी कूड़े का ढेर न मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी निर्देश दिए कि तत्काल कुष्ठ आश्रम के आसपास बस्ती का सर्वे कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। ऐसे बच्चों को आंगनबाड़ी से जोड़कर सरकार की योजनाओं से आच्छादित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बच्चों को भी साफ-सफाई अपनाने की सीख दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरायुक्त को निर्देश दिए कि कोर्ट रोड पुल से खलासी लाइन को जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर उगी घास को तत्काल हटवाकर साफ-सफाई कराई जाए। शहर में कहीं भी सड़कों पर गड्ढे एवं सड़क के किनारे घास-फूस, झाड़ियां और गंदगी न हो। निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जल निगम और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed