फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Court frames charges against BJP MP Pradeep Chowdhary

Saharanpur: भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी पर आरोप तय, 14 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई, ये है पूरा मामला

Wed, 01 Mar 2023 08:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Mar 2023 08:37 PM IST
सार

Saharanpur News : अदालत ने भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी पर आरोप तय किए है। अब अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Court frames charges against BJP MP Pradeep Chowdhary
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में अदालत ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी पर आरोप तय किए है। आगामी सुनवाई के लिए 14 अप्रैल की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के खिलाफ वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान नकुड़ थाने पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के चार मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा वर्ष 2010 में सरसावा में महापंचायत करने का भी एक मामला दर्ज है। ये पांचों मामले यहां एमपी एमएलए विशेष न्यायालय में चल रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने इन मामलों में गत माह कोर्ट में पेश होकर जमानत कराई थी। बुधवार को तारीख होने पर सांसद प्रदीप चौधरी अदालत में पेश हुए। एमपी एमएलए विशेष कोर्ट के न्यायाधीश मयंक प्रकाश ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में उन पर आरोप तय (चार्ज फ्रेम) किए। अदालत ने आगामी सुनवाई के लिए सभी मामलों में 14 अप्रैल की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई

पूर्व विधायक महीपाल माजरा कोर्ट में हुए पेश
चुनाव आचार संहिता के मामले में पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा बुधवार को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 अप्रैल की तारीख लगाई है।

यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed