यूपी: ATS ने देवबंद से दबोचे दो संदिग्ध, टीम लेकर हुई रवाना, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज
ATS Action : एटीएस ने देवबंद से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में एटीएस ने कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जहीरपुर से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व लखनऊ एटीएस ने बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड़ में सक्रिय लुकमान, शहजाद, कारी मुख्तार, मुदस्सिर, कामिल, अलीनूर, नवाजिश अंसारी और मोहम्मद आलीम को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के आधार पर एटीएस को इनपुट मिला कि इनके दो साथी कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जहीरपुर में रह रहे हैं।
वहीं इसका पता लगने पर एटीएस ने गांव जहरीपुर से यहां के निवासी आस मोहम्मद व मोहम्मद हारिस निवासी ग्राम बबेलपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उत्तराखंड़ को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए एटीएस दोनों को अपने साथ ले गई। इनके पास से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।
यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान
सूत्रों के मुताबिक, आस मोहम्मद के पास से एक मोबाइल फोन और मोहम्मद हारिस के पास तीन मोबाइल फोन व सिम कार्ड और 5400 रुपये बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों के संपर्क बांग्लादेश के एक आतंकी संगठन से हैं। इसके आधार पर एटीएस दोनों से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि एटीएस की कार्रवाई की जानकारी मिली है, जिसके बारे में पता कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम
ग्रामीण बोले, हमें नहीं कोई जानकारी
दोनों के पकड़े जाने की जानकारी गांव जहीरपुर में नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि आस मोहम्मद भी लंबे समय से हरिद्वार में रहता था। एटीएस ने कब कार्रवाई की है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।