फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Nagra Nigam Team have encroachment removed from many placecs by bulldozer

UP: नहीं बचेगा अतिक्रमण, सहारनपुर में खूब गरज रहा योगी को बुलडोजर, लोगों में मचा हड़कंप

Tue, 28 Jun 2022 07:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jun 2022 07:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में योगी का बुलडोजर खूब गरज रहा है। सहारनपुर में मंगलवार को फिर से बुलडोजर गरजा और कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन
Saharanpur Nagra Nigam Team have encroachment removed from many placecs by bulldozer
सहारनपुर में चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शहरों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। वहीं सहारनपुर में नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने मंगलवार को फिर से रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके अलावा कोर्ट रोड पर भी अभियान चला। यहां 11 स्थानों से स्थायी और 23 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता जेसीबी लेकर जैसे ही कोर्ट रोड पहुंचा तो कोर्ट रोड के अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने आनन-फानन में अपना सामान समेटकर दुकानों में रखना शुरू कर दिया। यहां करीब एक दर्जन दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद दल रेलवे रोड पहुंचा। यहां दुकानों के बाहर हुए स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। मंगलवार को चले अभियान में देखने में आया है कि जिन दुकानों के सामने से पहले अतिक्रमण हटाया जा चुका है। वह लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई। दल में प्रवर्तन दल के हेमराज, शिवकुमार, रणदीप, नरेश चंद, प्रवीण व प्रदीप आदि मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed