फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mischievous elements broke the idol of Lord Shri Ganesha in Shiva temple, created ruckus.

Saharanpur: शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति को किया खंडित, हो गया हंगामा

Mon, 26 Aug 2024 01:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Aug 2024 01:14 AM IST
सार

कुछ लाेगों ने मंदिर में श्री गणेश की मूर्ति को खंडित कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Saharanpur: Mischievous elements broke the idol of Lord Shri Ganesha in Shiva temple, created ruckus.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद क्षेत्र के खेड़ी आसा गांव में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए वहां रखी भगवान श्री गणेश की मूर्ति को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा करना शुरु कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के खेड़ी आसा गांव में शरारती तत्वों ने श्री गणेश की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उसका ऊपर का हिस्सा टूट गया। पुजारी आरती के लिए जब मंदिर पहुंचे तो वहां पर मूर्ति खंडित देख उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार सिसोदिया और इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed