{"_id":"67df597e87a611d1270271e3","slug":"saharanpur-massacre-wife-and-children-kept-on-struggling-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर हत्याकांड : छटपटाते रहे पत्नी और बच्चे...परिजन भी नहीं गए पास कि कहीं गोली न मार दे योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर हत्याकांड : छटपटाते रहे पत्नी और बच्चे...परिजन भी नहीं गए पास कि कहीं गोली न मार दे योगेश
Sun, 23 Mar 2025 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Mar 2025 06:15 AM IST
सार
घटनास्थल पर जब परिजन और अन्य लोग पहुंचे तब कुछ ऐसा ही सीन था, जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब तक कोई भी उनके पास नहीं जा सका। डर था कि यदि उन्होंने घायलों को उठाने का प्रयास किया तो कहीं उन्हें भी गोली न मार दी जाए।
विज्ञापन
भाजपा नेता पत्नी व बच्चों के साथ, माैके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी नेहा और दोनों बेटे जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़े तड़प रहे थे, जबकि बेटी श्रद्धा की मौत हो चुकी थी। उनके पास ही आरोपी योगेश हाथ में पिस्टल लेकर बैठा रहा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जब परिजन और अन्य लोग पहुंचे तब कुछ ऐसा ही सीन था, जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब तक कोई भी उनके पास नहीं जा सका। डर था कि यदि उन्होंने घायलों को उठाने का प्रयास किया तो कहीं उन्हें भी गोली न मार दी जाए। पुलिस जांच में आया है कि घर में ही योगेश की अपनी पत्नी नेहा से बहस हुई, जिसके बाद उसने लाइसेंसी पिस्टल उठाई।
विज्ञापन
नेहा घबराकर पीछे हट गई। बताया जा रहा है कि उसने हाथ जोड़कर कहा कि योगेश क्या कर रहे हो। मुझे मत मारो, बच्चों का ख्याल करो, लेकिन योगेश पर जैसे खून सवार था। अगले ही पल उसने नेहा की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। तभी बेटी श्रद्धा दौड़कर पिता के पैरों में लिपट गई। उसकी नन्हीं आंखों में डर था, चेहरे पर आंसुओं की लकीर थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : सहारनपुर में बड़ी वारदात: भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों की मौत, पत्नी गंभीर
पापा, प्लीज हमें मत मारो, मम्मी को अस्पताल ले चलते हैं, लेकिन योगेश के चेहरे पर कोई नरमी नहीं आई। उसने बेटी के सिर पर पिस्तौल रखी, एक पल को भी नहीं सोचा और गोली चला दी। मासूम श्रद्धा वहीं गिर पड़ी। यह देखकर देवांश और शिवांश वहां से भागने लगे। आरोपी को जरा भी रहम नहीं आया और दोनों बेटों की कनपटी पर भी गोली मार दी।
यह भी पढ़ें : चारों के सिर में मारी गोली: भाजपा नेता ने क्यों अपने ही बीवी-बच्चों को भूना? यह बीमारी या फिर नेहा बनी वजह
पूरे फर्श पर खून ही खून था। परिवार के सदस्यों के खटखटाने के बाद आरोपी ने दरवाजा तो खोल दिया, लेकिन पिस्टल लेकर उनके पास ही बैठकर कहता रहा कि खुद को गोली मार लूंगा। दरोगा पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पिस्टल छीनी।
पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी
योगेश रोहिला की पहली पत्नी रेखा की साल 2010 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद योगेश ने 2012 में कैराना निवासी नेहा से दूसरी शादी की। शादी से उनके तीन बच्चे बेटी श्रद्धा, शिवांश और देवांश हुए।
मैं तो राधा हूं श्याम की...सुनते ही बौखला गया, मार दी गोली
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से घर पर ही था। उसकी पत्नी नेहा सुबह से बार-बार भजन गा रही थी कि मैं तो हूं राधा श्याम की। उसकी पत्नी का जिस युवक से संपर्क है वह गांव का ही रहने वाला है। आरोपी को लगा कि यह भजन उसे सुनाकर श्याम के लिए गा रही है। कई बार पत्नी को रोका कि यह भजन न गाए, लेकिन नेहा बार-बार भजन गा रही थी।
इसी भजन को लेकर दोपहर करीब दो बजे उनके बीच बहस हो गई थी। इसी दौरान तैश में आकर योगेश ने एक के बाद एक चारों को गोली मार दी। आरोपी के अंदर इतना गुस्सा था कि सभी के सिर में गोली मारी गई, जिससे बचने की कोई उम्मीद ही न रहे।
- अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह श्याम कौन है। आरोपी ने कहानी बनाई है या फिर उसने सच्चाई बताई है। आरोपी ने श्याम का असली नाम भी पुलिस को बताया है।