Saharanpur: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से राज मिस्त्री की मौत, मालिक गंभीर, इस वजह से हुआ हादसा
सहारनपुर जनपद में बड़गांव क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। मलबे में दबने से राजमिस्त्री की माैत हो गई जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां गांव सिरसली कलां में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मौके पर राज मिस्त्री की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे से बमुश्किल शव को बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।
गांव सिरसली कलां निवासी अरसद पुत्र शब्बीर के मकान में नव निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर मकान पर लिंटर डाला जा रहा था। दोपहर तक मजदूरों ने करीब आधा कार्य पूरा कर लिया गया था।
इसी दौरान नीचे से अचानक एक बल्ली टूटने पर ढूला नीचे आ गिरा। हादसे में सिरसली निवासी मजदूर दलीप (50) पुत्र गेंदा की मलबे में दबने से मौके पर मौत हो गई जबकि मकान मालिक अरसद मलबे में दबने से गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर उसमें दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मजदूर दिलीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राज मिस्त्री के शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।