फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Lok Sabha: BJP again expressed confidence in Raghav

सहारनपुर लोकसभा : भाजपा ने फिर से राघव पर ही जताया भरोसा

Mon, 25 Mar 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Lok Sabha: BJP again expressed confidence in Raghav
सहारनपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने सहारनपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। राघव तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा में टिकट पाने की दौड़ में अन्य कई स्थानीय नेताओं ने भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही दिल्ली में डेरा डाल दिया था, जो टिकट के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे और दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने पूर्व सांसद राघव लखपाल शर्मा पर ही भरोसा जताया है। 2019 की मोदी लहर में वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


ऐसा राजनीतिक सफर

दिल्ली रोड निवासी राघव लखनपाल शर्मा 26 वर्ष की उम्र में विधायक बन गए थे। वह सरसावा से वर्ष 2001 में पहला चुनाव लड़कर जीते थे। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को हराया था। इसके बाद 2007 में राघव लखनपाल शर्मा सहारनपुर शहर सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने। उन्होंने तब सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे संजय गर्ग को करीब 18000 वोटों से हराया था। वर्ष 2012 में वह दोबारा विधायक बने। 2014 में सांसद बने। इसके अलावा राघव लखनपाल शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों की लगी भीड़, उड़ाया अबीर गुलाल
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का टिकट होने पर उनके दिल्ली रोड स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ लग गई। टिकट होने पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने राघव लखनपाल शर्मा को बधाई दी। खुशी में कुछ कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल भी उड़ाया। चुनाव के साथ होली का पर्व की खुशियां दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed