{"_id":"69b1b151afee712e870729f8","slug":"saharanpur-groom-stuck-in-kuwait-due-to-iran-israel-war-bride-kept-waiting-for-mehendi-marriage-postponed-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ईरान-इस्राइल जंग के चलते कुवैत में फंसा दूल्हा, मेहंदी रचाए इंतजार करती रही दुल्हन; शादी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ईरान-इस्राइल जंग के चलते कुवैत में फंसा दूल्हा, मेहंदी रचाए इंतजार करती रही दुल्हन; शादी स्थगित
Thu, 12 Mar 2026 12:18 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:18 AM IST
सार
छुटमलपुर निवासी करणी सेना के ब्लाक अध्यक्ष जबर सिंह की बेटी पारुल की शादी अंबाला निवासी राजीव राणा के साथ तय हुई थी। राजीव कुवैत में काम करता है। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के कारण फ्लाइट कैंसिल होने से राजीव बरात लेकर नहीं आ सका।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण कुवैत में नौकरी कर रहा दूल्हा अपनी ही शादी में घर नहीं पहुंच सका। इसके चलते उसकी दुल्हन मेहंदी रचाए बैठी रह गई। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। परिजनों को ऐन वक्त पर शादी स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
छुटमलपुर के गांव मुसैल निवासी करणी सेना के ब्लाक अध्यक्ष जबर सिंह की बेटी पारुल की शादी अंबाला के बतौड़ निवासी राजीव राणा के साथ तय हुई थी। राजीव कई साल से कुवैत में नौकरी करता है। पिछले साल वह पारुल को देखने आया था, तब रिश्ता तय होने के साथ ही यह भी पक्का हुआ था कि शादी अगले साल मार्च में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसी हिसाब से राजीव ने अपनी दो माह की छुट्टी मंजूर करा ली थी, लेकिन 28 फरवरी से चल रही लड़ाई के चलते उसे स्वदेश लौटने के लिए फ्लाइट नहीं मिली। राजीव और पारुल के परिजनों ने शादी की सारी तैयारियां कर रखी थीं। कार्ड तक बंट गए थे। बेटी को दहेज में दिए जाने वाले सामान को भी उसकी ससुराल भेज दिया गया था। हलवाई का सामान भी घर आ गया था। दुल्हन बनी पारुल की हल्दी तक की रस्म पूरी हो गई थी, लेकिन आठ मार्च को राजीव ने फोन करके बताया कि अभी देश लौटने की कोई उम्मीद नहीं है।
इसके बाद शादी स्थगित करनी पड़ी। जबर सिंह ने बताया कि उनकी होने वाले दामाद से रोज बात होती थी। उन्हें उम्मीद थी कि शादी से एक दिन पहले तक भी वह आ जाएंगे, लेकिन ऐसा मुमकिन न होने पर शादी को ऐन वक्त स्थगित करना पड़ा।