अनोखी बरात: ये नजारा देख हैरत में पड़ गए लोग, दुल्हन को लेने हाइड्रा मशीन पर आया दूल्हा, देखने को उमड़ी भीड़
Saharanpur News : सहारनपुर में पहुंची एक बरात में अनोखा नजारा देखने को मिला। इस बरात में दूल्हा कार के बजाय हाइड्रा मशीन के पॉकेट पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचा। इस दौरान देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के चिलकाना में आई एक बरात लोगों की उत्सुकता की वजह बन गई। इस बरात का दूल्हा कार से नहीं, बल्कि अपनी हाइड्रा मशीन से आया। वह अपने दोस्तों के साथ हाइड्रा मशीन के पॉकेट में सवार था। मशीन को भी अच्छी तरह सजा रखा था। राह चलते लोग दूल्हे की इस सवारी को देख एकबारगी ठिठक पड़े।
शनिवार को चिलकाना के मोहल्ला हामिद हसन में इमरान अंसारी की बेटी की बरात सरसावा के गांव इब्राहिमपुरा से आई थी। दूल्हा मोहम्मद तैयब पुत्र जाहिद अपनी बरात दर्जनों कारों और हाइड्रा क्रेन मशीन के साथ लेकर आया। ग्रामीण उस वक्त हैरत में पड़ गए जब दूल्हा मोहम्मद तैयब हाइड्रा में बैठकर गांव के अंदर अपनी ससुराल के घर तक पहुंचा। हाइड्रा में मोहम्मद तैयब और उसके तीन-चार दोस्त बैठे हुए थे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार
चिलकाना कस्बे में हाइड्रा के साथ बरात को आता देख लोगों में उत्सुकता हो गई। हाइड्रा को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था। तैयब ने बताया कि उसकी इच्छा थी कि वह अपनी बरात कुछ नए अंदाज में लेकर जाएगा। हाइड्रा मशीन उसकी अपनी है। इसलिए वह इसी में सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने आया है निकाह के बाद दुल्हन कार से अपने ससुराल विदा हो गई।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित