फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur got second place in the state in Dial UP-112

डायल यूपी-112 में सहारनपुर को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

Mon, 02 May 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur got second place in the state in Dial UP-112
सहारनपुर। यूपी डायल 112 सेवा के तत्काल प्रभाव से पीड़ितों तक पहुंचने और उनकी मदद करने में सहारनपुर पुलिस को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इसके तहत नगर का रिस्पांस टाइम 05:14 मिनट और देहात क्षेत्र का 07:18 रहा, जबकि सहारनपुर मंडल टॉप पांच में शामिल रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अप्रैल माह की रैकिंग में डायल 112 पर तैनात सहारनपुर पुलिस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले में संचालित 69 पीआरवी पर संचालित 50 चार पहिया वाहन व 19 दो पहिया वाहनों द्वारा पीड़ितों को अतिशीघ्र आपातकालीन पुलिस सेवा उपलब्ध कराई है। इससे पूर्व भी सहारनपुर दूसरे स्थान पर रहा था। इस बार भी द्वितीय स्थान हासिल कर पुलिस ने उपलब्धि हासिल की है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि अप्रैल में जनपद में कुल 7443 सूचना मिली। इसके तहत कुल रिस्पॉस टाइम 06:43 मिनट रहा, जिसमें नगर क्षेत्र का 05:14 मिनट और देहात क्षेत्र का 07:18 मिनट है। एसएसपी ने कहा कि यूपी डायल 112 सेवा को ओर बेहतर बनाया जाएगा। ताकि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर प्रथम, शामली तीसरे और मुजफ्फरनगर रहा चौथे स्थान पर
सहारनपुर। रैकिंग में गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर रहा है, जबकि सहारनपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। सहारनपुर मंडल के जनपद शामली ने तीसरा और मुजफ्फरनगर ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस हिसाब सहारनपुर मंडल टॉप-फाइव में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed