फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Former MLA Suresh Rathore and actress Urmila case gained momentum, met SSP, this is the matter

Saharanpur: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला मामले ने तूल पकड़ा, एसएसपी से मिलीं, ये है मामला

Mon, 07 Oct 2024 09:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Oct 2024 09:56 PM IST
सार

एसएसपी से मिलकर उर्मिला ने कहा कि उनके पास पूर्व विधायक के तमाम वीडियो हैं, जिससे यह साबित होता है, वह उनकी पत्नी हैं। अब विधायक अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Former MLA Suresh Rathore and actress Urmila case gained momentum, met SSP, this is the matter
एसएसपी से मिलने पहुंची अभिनेत्री उर्मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अभिनेत्री उर्मिला पुलिस लाइन पहुंची और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, साथ ही सांसद इमरान मसूद से भी मिलीं।
विज्ञापन

उर्मिला का कहना है कि उन पर जो मुकदमा दर्ज कराया है, वह झूठा है। इसमें जल्द ही एफआर लगने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्व विधायक के तमाम वीडियो हैं, जिसमें यह साबित होता है, वह उनकी पत्नी हैं। अब विधायक अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहे हैं। न्याय के लिए कई बार पुलिस लाइन पहुंची, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचीं। जहां पर उन्हें सांसद इमरान मसूद भी मिले। उन्होंने सांसद से भी न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर सांसद ने जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। बता दें, कि पूर्व विधायक की तरफ से भी इस मामले में अभिनेत्री पर केस दर्ज करा रखा है। यह मामला पिछले काफी समय से सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed