फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur famous case: Government of South Africa bans Gupta brothers Ajay Atul Rajesh, preparing for major action

चर्चित मामला: गुप्ता बंधुओं को लेकर आमने आई ये बड़ी बात, दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने लगाई पाबंदी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Tue, 03 May 2022 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 May 2022 12:25 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश पर पाबंदी लगाई है। इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur famous case: Government of South Africa bans Gupta brothers Ajay Atul Rajesh, preparing for major action
गुप्ता बंधु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश गुप्ता उर्फ टोनी मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता शिवकुमार की सहारनपुर में राशन की दुकानें थीं। वह दिल्ली में खोली गई अपनी कंपनी से मसालों का निर्यात करते थे। उनकी दूसरी कंपनी टेलकम पाउडर में प्रयोग होने वाले सोपस्टोर पाउडर का वितरण करती थी। सहारनपुर के रानी बाजार में इनका पुश्तैनी मकान है।

विज्ञापन


गुप्ता बधु करीब ढाई दशक पहले सहारनपुर से कारोबार के लिए दक्षिण अफ्रीका गए। वहां जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच धनी लोगों में शुमार हो गए। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से उनकी बेहद नजदीकी थी। बाद में गुप्ता बंधुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। दक्षिण अफ्रीका की नई सरकार अब उनके खिलाफ कई मामलों की जांच करा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इन पर पाबंदी लगाई है। दक्षिण अफ्रीका सरकार गुप्ता बंधुओं के अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के खातों से पैसा जब्त करने की कोशिश में है। फिलहाल गुप्ता बंधु दुबई में रह रहे हैं। सहारनपुर और देहरादून में भी उनके आवास हैं। यहां दोनों जगहों पर गुप्ता बंधु अक्सर आते जाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed