फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: ED orders Cosmos Colony to attached and DM sets up committee

Saharanpur: ईडी के आदेश, कॉसमॉस कॉलोनी होगी अटैच, डीएम ने गठित की चार अधिकारियों की समिति

Thu, 03 Aug 2023 10:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Aug 2023 10:56 PM IST
सार

Saharanpur News : ईडी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को आदेश दिए हैं। वहीं, डीएम ने भूमि को अटैच करने की कार्रवाई के लिए चार अधिकारियों की समिति गठित की हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: ED orders Cosmos Colony to attached and DM sets up committee
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित मेसर्स कॉसमॉस इंफ्रा इंजीनियरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कॉसमॉस काॅलोनी को अटैच कर लिया है। ईडी ने इसके संबंध में जिलाधिकारी को आदेश दिए। डीएम ने भूमि को अटैच करने की कार्रवाई के लिए चार अधिकारियों की समिति गठित की हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को इसका नोडल अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन

विगत दिनों प्रवर्तन निदेशालय मुंबई ने मेसर्स कॉसमॉस इंफ्रा इंजीनियरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की भूमियों को अटैच करने के आदेश जारी किए थे। महानगर में भी यह कंपनी दिल्ली रोड पर कॉसमॉस कॉलाेनी बना रही है। इस मामले में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को भी ईडी का आदेश मिला। जिसमें काॅसमाॅस काॅलोनी को अटैच करने का आदेश दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र के निर्देशन में चार सदस्यीय टीम का गठन कर इसके क्रय, विक्रय और लेनदेन आदि पर रोक लगा दी है। भूमि अटैच करने वाली चार सदस्यीय समिति में एसडीएम सदर, सीओ नकुड़, तहसीलदार सदर और उप निबंधक द्वितीय को शामिल किया गया है। एडीएम वित्त को प्रवर्तन निदेशालय के आदेश का अक्षरश: अनुपालन करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना

उल्लेखनीय है कि ले आउट की शर्तों का पालन न होने के कारण सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने इस काॅलोनी का लेआउट भी विगत दिनों निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed