फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur-Delhi Janata Express will be back on track from today

आज से पटरी पर आएगी सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस

Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur-Delhi Janata Express will be back on track from today
आज से पटरी पर आएगी सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन

सहारनपुर। दो साल के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार यानि आज से सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस पटरी पर लौट आएगी। यह ट्रेन सहारनपुर से हर रोज सुबह 6:20 बजे रवाना होगी। सहारनपुर-शामली- दिल्ली रेलमार्ग पर इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को तो राहत मिलेगी, साथ ही रेलवे के राजस्व में भी इजाफा होगा।
कोरोना संक्रमण काल में सभी ट्रेनों के पहिए थम गए थे। ट्रेनों का संचालन बंद हुआ तो रेलवे को कई करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा, साथ ही यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अब सभी ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर लाई जा रही है। गाड़ी संख्या 14546 सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस शुक्रवार से चलेगी। इसका सहारनपुर से चलने का समय सुबह 6:20 बजे रखा गया है, जो दिल्ली में 10:40 बजे पहुंचेगी। उसी दिन दिल्ली से शाम को 5:15 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में रात 9:35 बजे आएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से शामली रेलमार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-शामली रेलमार्ग पर एक एक्सप्रेस
सहारनपुर वाया शामली-दिल्ली रेलमार्ग पर केवल एक ही एक्सप्रेस है। जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा तो शामली मार्ग के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। टपरी, रामपुर मनिहारान, नानौता, थानाभवन, शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत रोड, खेकड़ा, शाहदरा आदि स्टेशनों पर इसका स्टापेज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस शुक्रवार से पटरी पर दौड़ेगी। सहारनपुर से प्रतिदिन चलने का समय सुबह 6:20 बजे रहेगा। इसके संचालन से शामली रेल मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- अनिल कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed