फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Decomposed body of a history-sheeter found in a sugarcane field

Saharanpur: गन्ने के खेत से मिला हिस्ट्रीशीटर का सड़ा गला शव, कई मुकदमे थे दर्ज

Tue, 16 Jul 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 01:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक हिस्ट्रीशीटर का सड़ा गला शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम क लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Decomposed body of a history-sheeter found in a sugarcane field
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गांव दंघेड़ा में सुबह एक गन्ने के खेत से एक हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को गन्ने के खेत से बाहर निकाल कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि गांव दंघेड़ा में गांव के निकट एक गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गन्ने के खेत से बाहर निकाला।  पुलिस ने मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों से शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान गांव दंघेड़ा निवासी सुनील त्यागी(60) पुत्र रामपाल त्यागी के रूप में हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: कांवड़ स्पेशल ट्रेनें चलाईं, दो गाड़ी हरिद्वार तक जाएंगी, सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Decomposed body of a history-sheeter found in a sugarcane field
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार मृतक सुनील नागल थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर कई मुकदमे दर्ज थे। ग्रामीण ने बताया कि सुनील अविवाहित था और कैंसर से पीड़ित था। करीब दो माह पहले उसकी मां केलावती की मृत्यु हो जाने के कारण वह मानसिक रूप से भी तनाव में आ गया था और घर से बाहर चला जाता था।

बताया गया कि ह कई-कई दिन के बाद घर वापस आता था क्योंकि घर में उसका केवल छोटा भाई सुधीर रहता है। सीओ देवबंद ने बताया कि सुनील की मौत स्वाभिक लग रही है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed