फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Dead body of a youth from Ghaziabad found in the back seat of Scorpio on Doon Highway

Saharanpur: दून हाईवे पर स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर मिला गाजियाबाद के युवक का शव, जानी-मानी डॉक्टर हैं पत्नी

Mon, 08 Dec 2025 11:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 08 Dec 2025 11:44 PM IST
सार

मयूर शर्मा डाट काली मंदिर के पास कार में मृत पड़ा मिला। उसकी पत्नी गाजियाबाद में त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस ने नशे की ओवरडोज के कारण मौत होने की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Dead body of a youth from Ghaziabad found in the back seat of Scorpio on Doon Highway
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डाट काली मंदिर से दो किलोमीटर पहले स्कॉर्पियो कार की पिछली सीट पर गाजियाबाद निवासी मयूर शर्मा (35) का शव मिला। पुलिस और फारेंसिक टीम ने शव और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मयूर नशे का आदि था और संभवत ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे देहरादून की आशा रोड़ी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी सागर राय ने बिहारीगढ़ थाने पर सूचना दी कि डाट मंदिर से पहले एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है, जिसकी पिछली सीट पर मृत हालत में एक व्यक्ति पड़ा है। मोहंड पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर भेजी गई। कार में ही मृतक के पास उसका मोबाइल पड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके परिजनों से संपर्क किया तो उसकी शिनाख्त मयूर शर्मा निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। इसके बाद परिजन मौके पहुंचे। सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि परिजन किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।
 
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गाजियाबाद में त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मयूर नशे का आदी था। वह चार दिन पहले घर से निकला था। रविवार को उसने देहरादून के गुच्चू पानी से फोन किया था। वहां वह किसी होटल में ठहरा था। इसके बाद उनकी उससे कोई बात नहीं हुई थी। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की ओवरडोज लेने से मौत हुई होगी। फिर भी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed