Saharanpur: अपराध का ग्राफ गिरा लेकिन पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश, 4109 को भेजा सलाखों की पीछे
वर्ष 2023 के 350 दिनों में पुलिस ने अपराधियाें की चौतरफा घेराबंदी की है। विभिन्न अपराधों में लिप्त 4109 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। वहीं, अपराधी भी पुलिस को चुनौती देते रहे। बीते तीन सालों में अपराधों ग्राफ में कमी आई है।
ज्यादातर वारदातों का खुलासा करने में पुलिस सफल रही। पुलिस ने वांछित और वांटेड अपराधियों, लूट, हत्या, बलवा, वाहन चोरी, अपहरण, दहेज हत्या, दुष्कर्म, जिला बदर, गैंगस्टर सहित अन्य अपराधों से संबंधित 4109 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 90 प्रतिशत घटनाएं खोलने में पुलिस सफल रही।
एक नजर में वर्ष और वारदातें की संख्या
वर्ष : लूट
2021 : 12
2022 : 10
2023 : 9
हत्या :
2021 : 32
2022 : 34
2023 : 34
बलवा :
2021 : 74
2022 : 43
2023 : 35
अपहरण :
2021 : 102
2022 : 86
2023 : 41
दहेज हत्या :
2021 : 34
2022 : 28
2023 : 23
दुष्कर्म :
2021 : 35
2022 : 28
2023 : 24
-एक वर्ष में 102 मुठभेड़ हुई, 130 बदमाशों को गोली लगी
-276 गोकश और मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा
-एंटी रोमियो ने 121 आरोपी गिरफ्तार किए
- 501 अपराधियों को जिला बदर किया
- नए गैंग चिह्नित किए, 98 गैंगस्टर की संपत्ति जब्त की
अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। वर्ष 2024 में बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी