फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Cousin was shot with a pistol in his mouth, condition critical

Saharanpur: घर से बुलाकर गन्ने के खेत में ले गया फिर चचेरे भाई के मुंह में तमंचा रखकर गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 03 Aug 2023 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवक ने बुधवार देर रात चचेरे भाई की हत्या का प्रयास किया। युवक ने चचरे भाई के मुंह में तमंचा रखकर गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Cousin was shot with a pistol in his mouth, condition critical
एसएसपी सहारनपुर, विपिन ताड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बुधवार देर रात एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यहां नानौता थानाक्षेत्र के गांव ढकादेई में एक युवक ने चचेरे भाई को पहले घर से बाहर बुलाया। फिर उसे एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके मुंह में तमंचा रखकर गोली मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोप वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ढकादेई में बीती रात लगभग 11 बजे गांव निवासी इनाम उर्फ निन्ना पुत्र यामीन अपने चचेरे भाई नौशाद पुत्र कामिल को घर से बुलाकर पास ही गन्ने के खेत में ले गया। यहां इनाम ने नौशाद के मुंह में तमंचा रखकर फायर झोंक दिया, जिससे नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया और ईख के खेत में ही गिर गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: तलाशती रहीं सुलोचना और डायना, गुलदार ने ग्रामीण को बनाया शिकार, मौत के मुहं में ले गया एक गठरी घास का लालच

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर नौशाद के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल नौशाद को सीएससी नानौता पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंध जानकारी ली। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नौशाद की मां हमीदा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख कार्रवाई शुरू कर दी है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed