फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Constable dies after falling from third floor terrace in police line, know why the case suspicious

Saharanpur : पुलिस लाइन में तीसरी मंजिल की छत से गिरकर सिपाही की मौत, जानिये क्यों हैं मामला संदिग्ध

Mon, 26 Aug 2024 04:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Aug 2024 04:32 PM IST
सार

पुलिस लाइन में तीसरी मंजिल की छत से गिरकर 26 साल के कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Constable dies after falling from third floor terrace in police line, know why the case suspicious
सन्नी कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़गांव थाने पर तैनात कांस्टेबल सन्नी कुमार (26) की पुलिस लाइन सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह एक माह की ड्यूटी पर पुलिस लाइन आया हुआ था। 
विज्ञापन

 

कांस्टेबल सन्नी पुत्र माधव सिंह गांव असदगली जिला आगरा का मूल निवासी था। उसने चार जून 2022 को थाना बड़गांव पर ज्वाइन किया था। सन्नी कुमार बीती 23 अगस्त से पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा था। वह वहां नवीन बैरक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर रहता था। रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में वह तीसरी मंजिल की छत से नीचे जमीन पर गिरा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। सन्नी लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की मौत के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सन्नी किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed