फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BSP leader Satish Chandra Mishra said - BJP working on the policy of stop and encounter

सहारनपुर : बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा बोले- रोको और ठोको की नीति पर काम कर रही भाजपा

Wed, 11 Aug 2021 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Aug 2021 04:02 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि ये लोग धर्म का सिर्फ ढोंग करते हैं, जबकि ये अधर्मी हैं। क्योंकि अयोध्या मंदिर के नाम पर 1993 से अब तक कई हजार करोड़ रुपया इकट्ठा कर चुके हैं, पर अभी तक मंदिर नहीं बना।

विज्ञापन
Saharanpur: BSP leader Satish Chandra Mishra said - BJP working on the policy of stop and encounter
bsp - फोटो : Amar Ujala saharanpur

विस्तार

सहारनपुर में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी के दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो वादे किए, वह भाजपा पूरे नहीं कर सकी। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, विनाश जरूर किया। 2017 में रायबरेली में पांच ब्राह्मणों को मरवा दिया, उनकी झोपड़ी तक जला दीं।  कहा कि भाजपा रोको और ठोको की नीति पर काम कर रही है। महोबा, झांसी, बुंदेलखंड में ब्राह्मणों को मरवा दिया। नाम पूछकर गोली मारी जाती हैं। ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को बाहर से भी उठा लाते हैं, यहां उन्होंने कानपुर बिकरु कांड का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे अयोध्या जाने पर सवाल उठाया जाता है, जबकि हमें बचपन से धर्म का संस्कार मिला हैं, अयोध्या जाने का ठेका भाजपा वालों के पास नहीं है और ना इनका ऐसा कोई पट्टा है, यदि पट्टा कराया हुआ है तो बता दो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये लोग धर्म का सिर्फ ढोंग करते हैं, जबकि ये अधर्मी है। क्योंकि अयोध्या मंदिर के नाम पर 1993 से अब तक कई हजार करोड़ रुपया इकट्ठा कर चुके हैं, पर अभी तक मंदिर नहीं बना। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कहकर पांच ईंटो का पूजन कर दिया और फिर ईंटों को अलग रखवा दिया, यह कैसा भूमि पूजन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए फिर से भाईचारा बनाने का संदेश दिया और कहा कि ब्राह्मण, दलित और पिछड़े मिलकर 42 प्रतिशत वोटर हैं, इन्हें एकजुट होकर फिर से प्रदेश में कानून के राज वाली सरकार बनानी होगी, क्योंकि बसपा ही अच्छी कानून व्यवस्था और कानून का राज दे सकती हैं। फिलहाल तो प्रदेश में रावण राज से भी बुरी हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed