{"_id":"6995a9d902c6492bac0e3d27","slug":"saharanpur-brass-idols-and-mace-stolen-from-hanuman-temple-two-thieves-caught-roaming-with-bags-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हनुमान मंदिर से पीतल की मूर्तियां और गदा चोरी, थैले में लेकर घूमते पकड़े गए दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हनुमान मंदिर से पीतल की मूर्तियां और गदा चोरी, थैले में लेकर घूमते पकड़े गए दो चोर
Wed, 18 Feb 2026 05:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:30 PM IST
सार
शकलापुरी रोड हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हो गई थी। लोगों ने शमशु और फारूख नाम के युवकों को पकड़ लिया। उनके थैले से चोरी किया गया सामान बरामद हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहात कोतवाली क्षेत्र में शकलापुरी रोड स्थित हनुमान मंदिर से पीतल की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री चोरी हो गई। लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को चोरी का सामान सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
कोतवाली मंडी निवासी जवाहर पार्क कॉलोनी निवासी हिमांशु खेड़ा ने तहरीर देकर बताया कि शकलापुरी रोड हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर से पीतल का गदा, लड्डू गोपाल, पीतल का मुकुट, दीपक और तांबे का नाग देवता चोरी कर लिया गया था। मंदिर से सामान गायब मिलने पर स्थानीय लोग आरोपियों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
17 फरवरी को दो युवक शकलापुरी रोड पर हाथ में थैला लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। शक होने पर लोगों ने उन्हें रोककर थैले की तलाशी ली तो उसमें मंदिर से चोरी किया गया सामान मिला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमशु और फारूख निवासी पुल खुमरान भावा सराय के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को चोरी के सामान सहित थाने ले गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन