फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Attack on electricity department team and beaten up and snatching government records

Saharanpur: विद्युत विभाग की टीम पर हमला, मारपीट और सरकारी रिकॉर्ड छीनने का आरोप

Thu, 03 Nov 2022 06:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Nov 2022 06:03 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में विद्युत विभाग की टीम पर हमला किया गया। वहीं मारपीट और सरकारी रिकॉर्ड छीनने का भी आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Attack on electricity department team and beaten up and snatching government records
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Saharanpur News : सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के गांव करौंदी में चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग की टीम पर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि टीम के साथ बसलूकी और मारपीट की गई। अवर अभियंता ने हमलावरों पर सरकारी रिकॉर्ड छीनकर नष्ट करने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में आठ-दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र मुजफ्फराबाद पर तैनात अवर अभियंता लोकेश कुमार, टीजी-2 सुशील कुमार, लाइनमैन सुंदर सिंह, सुरेंद्र, शमशाद व बल सिंह के साथ जनता रोड स्थित गांव करौंदी में चेकिंग करने के लिए गए थे। अवर अभियंता ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो सगे भाइयों के घर पर बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोप है कि इस पर उन्होंने तैश में आकर उनके और टीम के साथ बदसलूकी की। मौके पर आठ-दस लोगों को और बुला लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि सभी ने मिलकर उन पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि मोबाइल फोन छीन लिए और सरकारी रिकॉर्ड छीनकर उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया। अपने बचाव के लिए उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस उनकी सहायता के लिए मौके पर पहुंची हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम

वहीं घटना के बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंचे। अवर अभियंता की तरफ से दो लोगों को नामजद करते हुए आठ-दस के खिलाफ तहरीर दी गई। 

यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी राकेश व बबलू पुत्र काला के अलावा आठ-दस अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed