फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A promising student of BTC was hit by Jugaad, then dragged, bleeding daughter died.

Saharanpur: बीटीसी की होनहार छात्रा को जुगाड़ ने मारी टक्कर, फिर घसीटा, लहूलुहान बिटिया की मौत

Wed, 28 May 2025 08:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 May 2025 08:45 PM IST
सार

गांव कलालहटी निवासी आस्था की साइकिल में गंगोह की तरफ से आ रहे ओवरलोड जुगाड़ ने टक्कर मारी। उसे डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: A promising student of BTC was hit by Jugaad, then dragged, bleeding daughter died.
आस्था की फाइल फोटो और दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोभित विश्वविद्यालय की बीटीसी छात्रा गांव कलालहटी निवासी आस्था (22) पुत्री राजकुमार की साइकिल में ओवरलोड जुगाड़ वाहन ने टक्कर मार दी। काफी दूर तक जुगाड़ छात्रा को घसीटता चला गया। लहूलुहान हालत में छात्रा को राहगीरों ने निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने जुगाड़ चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

आस्था बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार सुबह वह विश्वविद्यालय जा रही थी। वह गांव के बाहर तालाब के पास पहुंची, तभी गंगोह की ओर से आ रहे ओवरलोड जुगाड़ ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिरकर जुगाड़ की चपेट में आ गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगाड़ वाहन के ब्रेक नहीं लग सके और वह काफी दूर तक उसके साथ घिसटती चली गई। ग्रामीणों ने देखकर शोर मचा दिया, लेकिन जब तक जुगाड़ रुका वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

आस्था के पिता किसान हैं, एक बड़ा भाई है। सीओ गंगोह शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि जुगाड़ को कब्जे में ले लिया गया। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed