फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 3.51 crore has been paid to 702 deceased dependents, 31 families are not being contacted

सहारनपुर : 702 मृतक आश्रितों को हो चुका 3.51 करोड़ का भुगतान, 31 के परिजनों से नहीं हो रहा संपर्क

Wed, 29 Dec 2021 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Dec 2021 03:17 PM IST
सार

शासन से आई सूची के अतिरिक्त भी जनपद के 351 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जा चुकी है, जबकि करीब आठ मृतकों के परिजनों ने सहायता राशि लेने से मना कर दिया है। शेष को सहायता राशि देने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: 3.51 crore has been paid to 702 deceased dependents, 31 families are not being contacted
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद कोविड संक्रमण के 31 मृतकों के परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके चलते शासन की ओर से उनके परिजनों को दी जाने वाली 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उन्हें नहीं मिल पा रही है। जिले में अभी तक 702 मृतकों के परिजनों को 3.51 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

विज्ञापन


शासन की ओर से कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके लिए शासन की ओर से 420 मृतकों की सूची जिला प्रशासन को भेजी थी। इनमें से 351 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जा चुकी है, लेकिन इनमें से 31 मृतकों के परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बेखौफ बदमाशों ने सिपाही से लूटी राइफल, पुलिसकर्मी को तमंचे की बट से मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी बड़ी वजह मृतकों को भर्ती कराते समय उनका सही पता नहीं लिखवाना है, साथ ही जो मोबाइल नंबर लिखाए गए थे वे भी या तो गलत हैं या बंद चल रहे हैं। इसके चलते दैवीय आपदा विभाग के कर्मचारी उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। शासन से आई सूची के अतिरिक्त भी जनपद के 351 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जा चुकी है, जबकि करीब आठ मृतकों के परिजनों ने सहायता राशि लेने से मना कर दिया है। शेष को सहायता राशि देने की प्रक्रिया चल रही है।
  
कोरोना से मरे 702 लोगों के परिजनों को अब तक 3.51 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। 31 मृतकों के आश्रितों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। इनमें उनका पता गलत या स्पष्ट नहीं है। इनके मोबाइल नंबर भी गलत हैं या बंद हैं। इनसे संपर्क करने का प्रयास जारी है। - रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।

इनके परिजनों से नहीं हो पा रहा संपर्क
जिले में कोविड संक्रमण से जाना गंवाने वाले 31 मृतकों के परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें लईक, अफजाल खान, राजपाल, शहजाद बेगम, अब्दुल करीम, सुरेश चंद, लाधा लुहार, रामेश्वर, पवन कुमार, फुल्लो,  रूपा मंडल, चन्द्रपाल, खातून, प्रमोद सैनी, अरुण कुमार माथुर, नीलम,  राजकुमार, सुभाष वती, तय्यब अहमद,  रामपाल सिंह, संगीता, धर्म सिंह, रामकुमार, अजब सिंह, मेहर सिंह, शमीम, कालूराम, अशोक कुमार, सौरण सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed