{"_id":"57814a124f1c1bee067f9f2c","slug":"rupali-chartbstr-again-seeking-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपाली फिर चार्टबस्टर, जीत के लिए वोट मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपाली फिर चार्टबस्टर, जीत के लिए वोट मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुपाली जग्गा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेहतरीन गायकी और अदाओं से सारेगामापा के ज्यूरी और श्रोताओं का दिल जीतने वाली रुपाली जग्गा एक बार फिर सौ अंकों के साथ चार्टबस्टर बनी है। शो का ग्रैंड फिनाले 14 जुलाई को प्रसारित होगा, जिसमें जनता की वोटिंग प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला करेगी। ऐसे में रुपाली ने अपने चाहने वालों खासकर सहारनपुर की जनता से उसके लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है।
रुपाली के पिता सुुधीर जग्गा ने मुंबई से फोन पर बताया कि रविवार को डबल एपिसोड आएंगे। टॉप पांचों प्रतिभागियों को दो-दो प्रस्तुति देनी है। रुपाली ने पहली प्रस्तुति मेना नाम चिन-चिन-चिन गीत इतनी खूबसूरती के साथ गाया, जिसने ज्यूरी को खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
इस प्रस्तुति के लिए उसे सौ अंक मिले, जिससे वह एक बार फिर चार्टबस्टर बनी। दूसरी प्रस्तुति आशा भौंसले द्वारा गाया गया गीत परदा-परदा सुनाया। इसमें उसे 99.9 प्रतिशत अंक मिले। चूंकि पांचों प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में पहुंच चुके हैं, ऐसे में कोई भी प्रतिभागी एलिमिनेट नहीं हुआ। ग्रैंड फिनाले 14 जुलाई को होगा। इसमें जनता की वोटिंग प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला करेगी।
विज्ञापन
रुपाली ने अपने चाहने वालों को उसके लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। रुपाली को वोट करने के लिए अपने मैसेज बॉक्स में एसआरजीएमपी लिखने के बाद स्पेस लेकर आरयूपी लिखकर उसे 57575 पर भेज दीजिए। ऑनलाइन भी वोट किया जा सकता है।
वोटिंग के लिए लाइन नौ जुलाई की रात साढ़े दस बजे से सोमवार की सुबह नौ बजे तक खुली रहेंगी। इससे पहले शनिवार को ईद स्पेशल शो था, जिसमें रुपाली ने या अली मदद वाली गीत सुनाकर सबका दिल जीत लिया। अरमान मलिक ने रुपाली की जमकर तारीफ की।