फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs 11.55 lakh recovered during checking

चेकिंग के दौरान 11.55 लाख रुपये बरामद किए

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rs 11.55 lakh recovered during checking
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिए सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक 6696 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई है, जिनमें से 583 वाल राइटिंग, 2951 पोस्टर, 2184 बैनर तथा 978 अन्य मामलों में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 804400 रुपये से अधिक मूल्य की 3666 लीटर मदिरा एवं 6740840 रुपये से अधिक मूल्य का 7.192 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बीते 24 घंटे में 41550 रुपये से अधिक मूल्य की 204 लीटर अवैध शराब व 212800 रुपये से अधिक मूल्य का 180 ग्राम मादक पदार्थ पकड़ा गया। अब तक 1155900 रुपये का कैश बरामद किया गया। अब तक 12542 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए है। धारा 107/116 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत 46368 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गयी, जिनमें से 116(3) के अंतर्गत 36200 व्यक्तियों को पाबंद कराया गया तथा 117 के अंतर्गत 15881 व्यक्तियों को पाबंद कराया गया। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 34 लोगों के विरुद्ध 04 एफआईआर दर्ज की गयी। डीम ने बताया कि अभी तक 224 शस्त्र, 181 कारतूस बरामद किए गए तथा 03 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियां पकड़ी गयी है। गत दिवस थाना देवबंद पर आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर 20 लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed