फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RPF soldier saved the life of a child

आरपीएफ सिपाही ने बचाई बालक की जान

Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
RPF soldier saved the life of a child
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक बालक का पैर फिसल गया और ट्रेन के साथ घिसटने लगा। इसी दौरान आरपीएफ सिपाही ट्रेन की ओर दौड़ा और बालक को खींचकर उसकी जान बचाई। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम छह बजकर 18 मिनट पर नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। करीब साढ़े छह बजे ट्रेन चली तो इसी बीच 12 वर्षीय बालक और उसके पिता ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। जैसे ही बालक ट्रेन में चढ़ने लगा तो उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के साथ घिसटने लगा। इसी दौरान आरपीएफ सिपाही प्रमोद कुमार की नजर उस पर पड़ी और उसने तेजी से दौड़ते हुए बालक को खींचकर उसकी जान बचाई। हादसे के बाद कुछ देर तक बालक बेसुध हो गया। इसके बाद आरपीएफ सिपाही ने उसे उपचार दिलाकर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। आरपीएफ सिपाही द्वारा बालक की जान बचाने की महकमे में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed