फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roll numbers of intermediate candidates released

Saharanpur News: इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के रोल नंबर हुए जारी

Thu, 19 Jan 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roll numbers of intermediate candidates released
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट के 34,726 परीक्षार्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया है। परीक्षार्थियों के रोल नंबर वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर जनपद में 98 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 73,713 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 38,987 और 34,726 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जहां एक ओर बोर्ड द्वारा मॉडल प्रश्न पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं, वहीं हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए मॉडल ओएमआर सीट का नमूना भी अपलोड किया गया है। इसकी मदद से परीक्षार्थी ओएमआर सीट भरने का अभ्यास कर सकते हैं। दरअसल हाईस्कूल की परीक्षा में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। इसका हल भी परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट पर भरना होगा। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोल नंबर बोर्ड से आ गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को रोल नंबर वितरित किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक सभी परीक्षार्थियों को नंबर दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed