फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus entered the farm

रोडवेज की बस खेत में घुसी

Tue, 29 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 29 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus entered the farm
हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में प्राइवेट बस की साइड लगने के बाद परिवहन निगम की बस का चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी।
विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर उन्हें बचाने के लिए दौड़े। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हुए, जिन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया।

सोमवार की शाम करीब सवा चार बजे सहारनपुर डिपो की बस संख्या यूपी 11 टी 4263 सवारियों को लेकर मल्हीपुर रोड से गुजर रही थी। बस जैसे ही डांडा गांव के पास पहुंची तो पीछे चल रही प्राइवेट बस के चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में परिवहन निगम की बस को साइड मार दी।
विज्ञापन


साइड इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर करीब आठ फुट गहरे खेत में जा घुसी। इससे बस के अगले दोनों पहिएं टूटकर अलग हो गए और बस का हिस्सा जमीन में धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की चीख पुकार सुनकर दौड़े राहगीरों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में ज्यादातर महिलाएं सवार थीं, जो चोटिल हुईं। लोगों ने चोटिल यात्रियों को नजदीकी चिकित्सकों के पास ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया गया।

गनीमत रही कि बस ने पलटा नहीं खाया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। देहात कोतवाली प्रभारी देवेंद्र यादव और परिवहन निगम के संचालन प्रभारी कुलदीप सिंह ने हादसे से अनभिज्ञता जताई। 

उधर, एटीएस (एंटी टेरोरिज्म स्क्वायड) के इंस्पेक्टर एके सिंह अपने साथी कांस्टेबल के साथ स्कॉर्पियो में सवार थे। सुबह करीब चार बजे हल्के कोहरे के कारण उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।


एक की गर्दन में कांच धंसा था तो दूसरे का पैर टूटा हुआ था। सूचना मिलते ही एसएसपी मनोज तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बात कर ऑपरेशन कराकर गर्दन से कांच निकलवाया। फिलहाल इंस्पेक्टर और कांस्टेबल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed