फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways BS-4 buses will run on local routes instead of Delhi routes.

Saharanpur News: दिल्ली रूट से हटाकर लोकल रूटों पर दौड़ेगी रोडवेज की बीएस-4 बसें

Sat, 14 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways BS-4 buses will run on local routes instead of Delhi routes.
सहारनपुर। एक नवंबर के बाद बीएस-4 की रोडवेज बसें दिल्ली नहीं भेजी जाएंगी। ऐसे में सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली बीएस-4 की बसों को अब रोडवेज अन्य रूटों पर चलाने की तैयारी कर रहा है। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो डिमांड के अनुसार लोकल से लेकर लंबे रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा जिन-जिन रूटों पर बसों की कमी है, उन रूटों पर भी इन बसों को चलाया जाएगा। सहारनपुर से बीएस-6 की बसें ही दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो से दिल्ली के लिए छह बसें बीएस-4 की और 14 बसें बीएस-6 की शामिल हैं। 12 बसों को दिल्ली तक चलाया जा रहा है। 10 बसों को मेरठ और दो बसों को शामली से दिल्ली जा रही। इनके अलावा बीएस-6 की दो बसें ऐसी हैं, जो लखनऊ रूट की हैं। वहीं, बीएस-4 की छह बसों को दो दिन के बाद दिल्ली रूट से हटा लिया जाएगा। सहारनपुर डिपो इन बसों को देहरादून, हरिद्वार रूट पर चला सकता है। इनके अलावा जिन रूटों पर बसें कम चल रही है, उन पर भी इन बसों को दौड़ाया जाएगा। छुटमलपुर डिपो की बात करें तो इसमें आठ बसें बीएस-6 की हैं, जबकि 13 बीएस-4 की संचालित हो रही। यह संख्या दिल्ली रूट की हैं। डिपो ने बीएस-4 की बसों का संचालन कौशांबी तक कर दिया है। अगर जरूरत पड़ी है तो लोकल रूट भी चलाया जा सकता है। ऐसे में लोकल रूट पर बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अगले महीने रीजन को मिल सकती है बीएस-6 की 33 बसें
अच्छी बात यह है कि अगले महीने दीपावली के आसपास सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र को मुख्यालय से बीएस-6 की 33 बसें मिल सकती हैं। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि बीएस-6 की बसें लगभग बनकर तैयार हो गई हैं। अधिकांश बसों को दिल्ली तक चलाया जाएगा, ताकि लोगों को दिल्ली जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर से बीएस-4 की बसें दिल्ली तक नहीं जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। हमारे पास दिल्ली रूट पर छह बसें बीएस-4 की हैं, जबकि 14 बसें बीएस-6 की शामिल हैं। इनमें दो बसें लखनऊ रूट पर चलती हैं। 12 बसों को दिल्ली तक चलाया जा रहा है। बीएस-4 की बसों को दिल्ली रूट से हटाकर लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।

- जोगेंद्र सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed