फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD took out procession in protest against inflation

महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला

Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
RLD took out procession in protest against inflation
महंगाई के विरोध में रालोद ने जुलूस निकाला
विज्ञापन

सहारनपुर। पेट्रोल, डीजल ओर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते आम आदमी को परिवार खर्च का चलाना मुश्किल हो रहा है।
सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता हकीकत नगर में स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। वहां से जिलाध्यक्ष राव कैसर और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, झंडे लेकर नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। राव कैसर और चौधरी धीर सिंह ने कहा कि पेट्रोल पर डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले तीन महीने में प्रति लीटर तीस रुपये की वृद्धि हो गई है। गैस सिलेंडर महंगा होने से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा घरेलू बिजली को बिल में 40 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्यपाल के नाम संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। इसमें शौकीन राणा, नीर पाल चौधरी, चौधरी अर्जुन सिंह, चौधरी अयूब हसन, भूरा मलिक, आरिफ मुखिया, जान मोहम्मद, आसिफ पार्षद, मुमताज परवीन पार्षद, हाजी शमीम, राव मुजककीर, धनवीर, गजेंद्र चौधरी, फखरुल इस्लाम, सतपाल कालरा, राव इरफान, पदम सिंह, रमेश चौहान, विशाल कंबोज, अशोक मुखिया, रमेश चौहान, महावीर सैनी, स्वराज प्रधान, आयशा, शबाना, विक्रम सिंह, सलमान कसार, शाहरुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed