{"_id":"689a3be7ae958df9940e33a7","slug":"rivers-overflowed-again-due-to-rain-two-houses-collapsed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-156168-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से फिर नदियां उफनाईं, दो मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से फिर नदियां उफनाईं, दो मकान गिरे
विज्ञापन
सहारनपुर में फिर उफान पर आई ढमोला नदी आसपास की कॉलाेनी में बढ़ा पानी का खतरा
- फोटो : संवाद
- रविवार रात नौ बजे शुरू हुई बारिश सोमवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लगातार हुई बारिश से महानगर के बीच से बहने वाली पांवधोई और ढमोला नदी के बढ़े जलस्तर ने तटों पर बसे लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। रविवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 11 घंटे में 135 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी दिन में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। पुराने शहर के मोहल्ला चौंताला में जर्जर मकान और नागल के गांव सलेमपुर में एक कच्चा मकान गिरा। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ।
बारिश के कारण पांवधोई नदी का पानी सड़क के स्तर तक बहता नजर आया। ढमोला नदी का भी जलस्तर बढ़ने के कारण न्यू कपिल विहार आदि कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। उधर, मानकमऊ, विल्सन का बाग, नंदपुरी कॉलोनी, प्रकाशलोक कॉलोनी, ज्ञानागढ़, बिशनपुर आदि में जलभराव रहा। बाजारों की बात करें तो घंटाघर के साथ ही श्रीराम चौक तक बनी स्मार्ट रोड, कोर्ट रोड और आईटीसी रोड पर भी जलभराव हुआ। हकीकतनगर में निर्माणाधीन रोड पर कीचड़ हुआ, जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, महानगर के मोहल्ला चौंताला में बारिश के बाद जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह 20 वर्ष से मकान मालिक को मकान को गिराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। वहीं, नागल के गांव सलुमपुर में रविवार की रात बारिश के बीच सतीश कुमार का कच्चा मकान गिर गया। मकान में घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। सतीश ने बताया कि पक्के मकान के लिए वह कई बार ग्राम प्रधान को प्रार्थनापत्र दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
-- -- --
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-- -- -- -न्यूनतम-- -अधिकतम
11 अगस्त-- -- 25-- -- -- 31
10 अगस्त-- -- 27-- -- -- 36.5
09 अगस्त-- -- 26.5-- -- 33.5
08 अगस्त-- -- 27-- -- -- 34.5
07 अगस्त-- -- 26-- -- -- 36.7
06 अगस्त-- -- 26-- -- -- 34
05 अगस्त-- -- 26-- -- -- 33
-- -- --
अभी तक हुई बारिश
तिथि-- -- -- -बारिश एमएम में
11 अगस्त-- -- 135
06 अगस्त-- -- 107
05 अगस्त-- -- 15
31 जुलाई-- -- 37
29 जुलाई-- -- 31
21 जुलाई-- -- 28
17 जुलाई-- -- 15
30 जून-- -- -24
29 जून-- -- -97
28 जून-- -- -107
22 जून-- -- -21
15 जून-- -- -21
25 मई-- -- -53
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लगातार हुई बारिश से महानगर के बीच से बहने वाली पांवधोई और ढमोला नदी के बढ़े जलस्तर ने तटों पर बसे लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। रविवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 11 घंटे में 135 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी दिन में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। पुराने शहर के मोहल्ला चौंताला में जर्जर मकान और नागल के गांव सलेमपुर में एक कच्चा मकान गिरा। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ।
बारिश के कारण पांवधोई नदी का पानी सड़क के स्तर तक बहता नजर आया। ढमोला नदी का भी जलस्तर बढ़ने के कारण न्यू कपिल विहार आदि कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। उधर, मानकमऊ, विल्सन का बाग, नंदपुरी कॉलोनी, प्रकाशलोक कॉलोनी, ज्ञानागढ़, बिशनपुर आदि में जलभराव रहा। बाजारों की बात करें तो घंटाघर के साथ ही श्रीराम चौक तक बनी स्मार्ट रोड, कोर्ट रोड और आईटीसी रोड पर भी जलभराव हुआ। हकीकतनगर में निर्माणाधीन रोड पर कीचड़ हुआ, जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
उधर, महानगर के मोहल्ला चौंताला में बारिश के बाद जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह 20 वर्ष से मकान मालिक को मकान को गिराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। वहीं, नागल के गांव सलुमपुर में रविवार की रात बारिश के बीच सतीश कुमार का कच्चा मकान गिर गया। मकान में घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। सतीश ने बताया कि पक्के मकान के लिए वह कई बार ग्राम प्रधान को प्रार्थनापत्र दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि
11 अगस्त
10 अगस्त
09 अगस्त
08 अगस्त
07 अगस्त
06 अगस्त
05 अगस्त
अभी तक हुई बारिश
तिथि
11 अगस्त
06 अगस्त
05 अगस्त
31 जुलाई
29 जुलाई
21 जुलाई
17 जुलाई
30 जून
29 जून
28 जून
22 जून
15 जून
25 मई

सहारनपुर में फिर उफान पर आई ढमोला नदी आसपास की कॉलाेनी में बढ़ा पानी का खतरा- फोटो : संवाद