फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rivers of Ghad region in spate, flood-like situation

घाड़ क्षेत्र की नदियां उफान पर, बाढ़ जैसे बने हालात

Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rivers of Ghad region in spate, flood-like situation
पानी के बहाव के बीच से माता के दर्शनों को जाते श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
घाड़ क्षेत्र की नदियां उफान पर, बाढ़ जैसे बने हालात
विज्ञापन

सहारनपुर, शांकभरी। शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश से घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में भारी बाढ़ आने से आवागमन ठप हो गया। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। कई गांवों का तहसील मुख्यालय से कई घंटों तक संपर्क कटा रहा। बादशाही बाग नदी व शाकंभरी देवी में फंसे वाहनों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
शुक्रवार रात से ही शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश होने से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी खोल में बाढ़ आ गई। श्रद्धालु काफी समय तक पानी उतरने का इंतजार करते रहे। कई श्रद्धालु तो देवी दर्शनों को अपने वाहन भूरादेव पर ही छोड़कर चले गए। जबकि कई श्रद्धालु अपने घर को लौट गए। श्रद्धालुओं की एक कार बरसाती नदी की धार में बह गई, जिसे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से बमुश्किल निकाला।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार की सुबह से ही शिवालिक व मैदानी क्षेत्र में फिर से भारी बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते घाड़ क्षेत्र की खुवासपुर, बादशाही बाग, नौगांवा, सिद्धपीठ शांकभरी देवी, जैतपुर कला, शाहपुर गाड़ा सहित कई गांवों की बरसाती नदियों में भारी बाढ़ आ गई। कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। बादशाही बाग नदी में बाबू निवासी जमालपुर झिंझाना(शामली) निवासी की बोलेरो कार फंस गई, जिसको ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शनिवार रात तक भी घाड़ की सभी बरसाती नदियां उफान पर थीं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे।

नदी किनारे पानी उतरने की बांट जोहते ग्रामीण

नदी किनारे पानी उतरने की बांट जोहते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

सिद्वपीठ शाकंभरी देवी की शाकंभरी खोल में आया पानी का बहाव

सिद्वपीठ शाकंभरी देवी की शाकंभरी खोल में आया पानी का बहाव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed