फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rivers of Chilkana region are in spate, crops submerged

Saharanpur News: चिलकाना क्षेत्र की नदियां उफान पर, फसलें हुईं जलमग्न

Mon, 14 Aug 2023 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rivers of Chilkana region are in spate, crops submerged
सहारनपुर में चिलकाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में पुलिया के ऊपर से बहता बूढ़ी यमुना नदी का पानी।
फोटो समाचार
विज्ञापन


चिलकाना। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते खादर क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर आ गईं हैं। क्षेत्र में किसानों की धान, गन्ना हरा चारा आदि फसलें जलमग्न हो गईं।

सोमवार को प्रात: से ही पहाड़ी क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण खादर क्षेत्र की मसखरा नदी, बूढ़ी यमुना नदी, गांगरो नदी उफान पर आ गईं हैं। किसान राजकुमार, पंकज कुमार, राजबीर सिंह, हसनैन, हैदर अली, बालेश सैनी, राजीव त्यागी, बीरबल, बबलू, सतीश, फरमान, छोटा, रामचंद्र, अजब सिंह, रामनरेश का कहना है कि अचानक से क्षेत्र की नदियों में भारी बारिश का पानी आने से सभी फसलें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए चारे आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में बाढ़ आई थी, जिसके कारण क्षेत्र के सभी सड़कें टूट गई थीं तथा धान की फसल नष्ट होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अचानक आए इस पानी से अब किसानों की बची हुई फसलें भी नष्ट हो गई है। बूढ़ी यमुना नदी उफान पर होने के कारण ग्राम दौलतपुर में बनी पुलिया के ऊपर से पानी गुजर रहा है। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ आने का खतरा उत्पन्न हो गया है। खादर क्षेत्र में लगातार पानी रहने से धान की फसल नष्ट होने के कारण पर आ गई हैं। कुछ किसानों ने अभी तक धान की फसल की रोपाई भी नहीं की है। ग्राम लालवाला में महीनों तक खेतों में पानी चलने से वहां की फसलें भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed