{"_id":"6a8def19f4fc770a5401c4cd","slug":"river-water-level-rises-at-the-siddha-peeth-devotees-stopped-at-bhuradev-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182471-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिद्धपीठ में नदी का जलस्तर बढ़ा, भूरादेव पर रोके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिद्धपीठ में नदी का जलस्तर बढ़ा, भूरादेव पर रोके श्रद्धालु
Wed, 26 Aug 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर मंगलवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती जगदजननी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। देर शाम नदी का जल स्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं को भूरा देव मंदिर पर रोक दिया गया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम बाबा भूरादेव मंदिर में दर्शन किए इसके बाद मां शाकंभरी देवी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम करीब 4:30 बजे अचानक शाकंभरी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। नदी के तेज बहाव को देखते हुए शाकंभरी देवी चौकी पुलिस ने एहतियात बरतते हुए श्रद्धालुओं और दुकानदारों को अलर्ट कर दिया।
पुलिस ने भूरादेव मंदिर के पास नदी पर श्रद्धालुओं को रोक दिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। वहीं सिद्धपीठ क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित मां के दर्शन कराने के बाद बाहर निकाल दिया गया। देर शाम तक भूरादेव नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही लेकिन नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी श्रद्धालुओं को समझाकर भूरादेव से वापस भेज दिया।