फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rifle, gun and hundreds of cartridges found in roadways bus

Saharanpur News: रोडवेज बस से राइफल, बंदूक और सैकड़ों कारतूस मिले

Sat, 02 Sep 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rifle, gun and hundreds of cartridges found in roadways bus
निशानेबाज द्वारा शस्त्र लाइसेंस दिखाने और उसके चैंपियन होने की पुष्टि पर पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा(सहारनपुर)। आबकारी टीम द्वारा शराब की जांच के लिए रोकी गई रोडवेज बस में युवक के पास मिले शस्त्र तथा कारतूसों के जखीरे को देखकर हड़कंप मच गया। आबकारी टीम युवक को लेकर सरसावा थाने पहुंची। जांच में युवक कई निशानेबाजी प्रतियोगिताओं का स्वर्ण पदक विजेता निकला। इसके बाद पुलिस ने निशानेबाज को रवाना कर दिया।
टोल टैक्स प्लाजा के समीप आबकारी विभाग की टीम हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर शराब तस्करी की जांच कर रही थी। इसी बीच हिमाचल प्रदेश से आ रही एक रोडवेज बस को सामान्य रूप से जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस से चार बंदूक-राइफल तथा 350 से भी अधिक कारतूस मिले। इसे देख आबकारी विभाग की टीम सकते में आ गई तथा युवक को लेकर सरसावा थाने पहुंची।
विज्ञापन

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि युवक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र का निवासी है। उसके पास लाइसेंसी चार शस्त्र और करीब 350 कारतूस मिले हैं। जांच में पुष्टि हुई है कि युवक निशानेबाजी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का चैंपियन है। युवक के बताए विभिन्न मोबाइल नंबरों पर बात करने के बाद युवक के निशानेबाज होने की पुष्टि हो गई। इसके उपरांत निशानेबाज युवक को ससम्मान रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed