फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Restricted polythene recovered, fined Rs 23 thousand

प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद, 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Mon, 26 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Restricted polythene recovered, fined Rs 23 thousand
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों पर छापा मारा। कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई। संबंधित दुकानदारों पर 23 हजार रुपये का जुुर्माना लगाया गया। साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर नगर निगम में जमा करा दी गई। इसके अलावा अतिक्रमण करने वाले 15 दुकानदारों पर भी सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम के अभियान से दुकानदारों में खलबली रही।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम ने सोमवार को प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में कक्कड़ गंज एवं जामा मस्जिद के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। कक्कड़ गंज में दस दुकानों की जांच की गई। एक थोक विक्रेता के गोदाम से दो कार्टन सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जामा मस्जिद के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में दो गोदामों की जांच की गई। एक थोक विक्रेता के गोदाम से सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद, राजेश कुमार, सोम कुमार व प्रवर्तन दल के हेमराज, शिवकुमार, हेमराज, विक्रम तथा जगपाल मौजूद रहे। उधर, टीम ने कटपीस वाली गली में अतिक्रमण करने वाले 15 दुकानदारों पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यहां की शिकायत भी नगर निगम से की गई थी। निगम ने भविष्य में अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed